दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा घेरा तोड़कर कार घुसाने वाले आरोपी की हुई पहचान
दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा घेरा तोड़कर कार घुसाने वाले आरोपी की पहली तस्वीर सामने आई है जिसमें वह हाथ में गुलदस्ते लिए हुए दिखाई दे रहा है। आरोपी की पहचान सरबजीत सिंह के रूप में हुई है और रिपोर्ट्स के अनुसार, कार राष्ट्रीय राजधानी के रूप नगर इलाके से बरामद हुई है। मामले में कुल 3 लोग गिरफ्तार हुए हैं।