दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा घेरा तोड़कर घुसने वाली कार की गई बरामद, आरोपी चालक भी गिरफ्तार
दिल्ली विधानसभा में गेट तोड़कर अंदर घुसी कार के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने यूपी रजिस्ट्रेशन नंबर वाली टाटा सिएरा कार को भी बरामद कर लिया है। कार गेट नंबर 2 से अंदर घुसी थी और आरोपी स्पीकर के दफ्तर के पास फूलों का गुलदस्ता रखने के बाद फरार हो गया था।