समाचार एजेंसी पीटीआई ने दिल्ली विश्वविद्यालय के एक अधिकारी के हवाले से बताया है कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2024 के नतीजे 21 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। गौरतलब है, दिल्ली हाइकोर्ट ने चुनाव प्रचार के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को पहुंचे नुकसान के मद्देनज़र नतीजों पर रोक लगाई थी जिसे सोमवार को कुछ शर्तों के साथ हटा दिया गया।