दिल्ली विस्फोट मामले में कश्मीर में लगभग 13 स्थानों पर हुई छापेमारी
दिल्ली विस्फोट मामले में चल रही जांच के सिलसिले में काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) ने कश्मीर घाटी में लगभग 13 स्थानों पर तलाशी अभियान शुरू किया है। सीआईके की टीमों ने स्थानीय पुलिस एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर यह छापेमारी की है। गौरतलब है कि दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किले के पास ब्लास्ट हुआ था।