दिल्ली वक्फ बोर्ड ने गुरुद्वारे पर ठोका दावा, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली वक्फ बोर्ड की एक याचिका खारिज की है जिसमें उसने शाहदरा में आज़ादी से पहले के एक गुरुद्वारे को वक्फ संपत्ति बताते हुए उस पर दावा ठोका था। कोर्ट ने कहा, "रिकॉर्ड्स कहते हैं कि वहां बंटवारे के समय से गुरुद्वारा है। वहां धार्मिक स्थल है इसलिए आपको अपना दावा खुद ही छोड़ देना चाहिए था।"