दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्डरिंग मामले में अमानतुल्लाह खान को मिली ज़मानत
दिल्ली के राउज़ ऐवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्डरिंग मामले में गुरुवार को 'आप' विधायक अमानतुल्लाह खान को ज़मानत दे दी। कोर्ट ने खान को ₹1 लाख के मुचलके पर रिहा करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने मामले में खान के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार किया है।