दिल्ली से 'गायब' हो गया इंडिया गेट? प्रदूषण की मार से हाल हुआ बेहाल

दिल्ली में वायु प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी देखी गई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में घने धुंध के बीच इंडिया गेट दिखाई नहीं दे रहा है। बकौल सीपीसीबी, सोमवार दोपहर 3 बजे दिल्ली का एक्यूआई 309 दर्ज किया गया जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। हाल के दिनों में वायु गुणवत्ता में लगातार गिरावट देखी गई है।