दिल्ली से ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला तक जाएगी नमो भारत ट्रेन, NCRTC ने जताई सहमति
दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को अब उत्तराखंड के ऋषिकेश तक बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। इसके लिए यूपी सरकार, उत्तराखंड सरकार और NCRTC के बीच सहमति बनने के बाद इस महत्वाकांक्षी परियोजना का रास्ता लगभग साफ हो गया है। मेरठ में आखिरी मोदीपुरम स्टेशन से ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला तक लगभग 9 स्टेशन प्रस्तावित हैं।