दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर सोमवार को कोलकाता जाने के लिए तैयार एयर इंडिया की एक फ्लाइट को उड़ान भरने से कुछ क्षण पहले तकनीकी खराबी आने के कारण रद्द करना पड़ा। रिपोर्ट्स के अनुसार, जब विमान में खराबी का पता चला तब वह रनवे पर था और उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था।