दिल्ली से बिहार जा रही बस टायर फटने से यूपी में पलटी, दो की मौत और 60 घायल

मैनपुरी (यूपी) के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात टायर फटने से एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 60 यात्री घायल हुए हैं। बस दिल्ली से बिहार जा रही थी। गंभीर रूप से घायल 12 लोगों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।