दिल्ली से यूपी-बिहार तक दिखेगा गर्मी का असर, मैदानी इलाकों में 8-10 दिन चलेगी लू: IMD

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, अप्रैल से जून तक उत्तर और पूर्वी भारत व उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में इस बार 8-10 दिन लू चल सकती है जबकि आमतौर पर यह 4-7 दिन रहती है। दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप दिखेगा।