दिल्ली स्थित नेपाल दूतावास में मनाया गया 'कुकुर तिहार'

नई दिल्ली स्थित नेपाल दूतावास में रविवार को 'कुकुर तिहार' (कुत्तों का त्योहार) का आयोजन किया गया। यह दिन वफादार साथी के रूप में कुत्तों के सम्मान में मनाया जाता है। नेपाल के शीर्ष राजनयिक ने नेपाली समुदाय और अन्य राजनयिकों के साथ समारोह में हिस्सा लिया। यह नेपाल के प्रसिद्ध 5 दिवसीय 'तिहार' पर्व का दूसरा दिन होता है।

Load More