दिल्ली सरकार ने 1.79 लाख से अधिक राशन कार्ड किए रद्द
दिल्ली सरकार ने 1.79 लाख से अधिक राशन कार्ड रद्द कर दिए हैं जिससे करीब 7.45 लाख लाभार्थी पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम से बाहर हो गए। ज़्यादातर कार्ड उन परिवारों के रद्द हुए जिनकी सालाना आय ₹1.20 लाख की तय सीमा से अधिक थी। वहीं, 35,000+ राशन कार्ड इसलिए रद्द किए गए क्योंकि कार्डधारकों ने 12-महीनों तक राशन नहीं लिया था।