दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों को मुफ्त LPG सिलिंडर की योजना को दी मंज़ूरी
दिल्ली सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक में आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों को होली और दिवाली पर मुफ्त एलपीजी सिलिंडर देने की योजना को मंज़ूरी दी। इसके लिए ₹300 करोड़ का बजट तय किया गया है और लाभ डीबीटी के ज़रिए 'आधार' से जुड़े बैंक खातों में दिया जाएगा। वहीं, ₹500 में सब्सिडी वाला सिलिंडर प्रस्ताव अभी विचाराधीन है।