दिल्ली सरकार ने राशन कार्ड के बदले नियम, आय सीमा बढ़ाई; बुज़ुर्ग महिला होगी मुखिया

दिल्ली सरकार ने दिल्ली खाद्य सुरक्षा नियम-2026 अधिसूचित कर राशन-कार्ड की आय सीमा ₹1 लाख से बढ़ाकर ₹1.2 लाख सालाना कर दी है। अब परिवार की सबसे बुज़ुर्ग महिला मुखिया मानी जाएगी और कार्ड की संख्या ज़िले के मतदाताओं के अनुपात में तय होगी। टैक्सदाता, सरकारी कर्मचारी, चारपहिया वाहन या 2-किलोवॉट से अधिक के बिजली कनेक्शन वाले पात्र नहीं होंगे।

Load More