दिल्ली सरकार ने विधायकों का फंड बढ़ाकर प्रतिवर्ष ₹15 करोड़ किया, देश में सर्वाधिक
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने विधायकों के फंड को बढ़ाए जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि विधायक फंड को ₹10 करोड़ प्रतिवर्ष से बढ़ाकर ₹15 करोड़ कर दिया गया है। मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली का विधायक फंड पूरे देश में सर्वाधिक है। दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले यह घोषणा हुई है।