दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- आर्थिक रूप से सक्षम जीवनसाथी को नहीं मिलेगा भरण-पोषण

दिल्ली हाईकोर्ट ने तलाक के बाद भरण-पोषण को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि आर्थिक रूप से सक्षम पति या पत्नी को गुजारा भत्ता नहीं मिलेगा। यह फैसला एक रेलवे अधिकारी महिला की याचिका पर सुनाया गया जिसमें महिला ने अपने वकील पति से तलाक के बाद भरण-पोषण और मुआवजा मांगा था।