'एबीपी न्यूज़' के मुताबिक, जीएसटी दरों में कटौती के बाद सरकार रोज़मर्रा की वस्तुओं (शैम्पू, दाल, मक्खन, टूथपेस्ट आदि) की कीमतों पर कड़ी निगरानी रख रही है। इसके लिए ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म्स को जांच के दायरे में शामिल किया गया है। बकौल रिपोर्ट, सरकार ने अनौपचारिक रूप से कई ई-कॉमर्स ऑपरेटरों को कीमतों में पारदर्शिता लाने की चेतावनी भी दी है।