दूल्हे के 'चोली के पीछे क्या है' गाने पर डांस करने पर शादी टूटने की वायरल खबर निकली फर्ज़ी
दिल्ली में दूल्हे के ‘चोली के पीछे क्या है’ गाने पर डांस करने के बाद दुल्हन के पिता द्वारा शादी तोड़े जाने की खबर फर्ज़ी निकली है। दरअसल, ‘द पायनियर’ अखबार में एमेज़ॉन के ओटीटी प्लैटफॉर्म एमएक्स प्लेयर के ऐड के तौर पर यह खबर प्रकाशित की गई थी जिसे अन्य मीडिया समूहों ने खबर समझ कर प्रसारित कर दिया।