दूल्हे का खराब CIBIL स्कोर देखकर महाराष्ट्र में दुल्हन पक्ष ने तोड़ी शादी
महाराष्ट्र के मुर्तिज़ापुर में खराब सिबिल स्कोर के चलते एक युवक की शादी टूटने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी की तैयारियों के बीच दुल्हन के चाचा ने युवक का सिबिल स्कोर देखने की मांग की थी। इसके बाद युवक के कई बैंक से कर्ज़ लेने और वित्तीय समस्याओं से घिरे होने की बात पता चली।