दूल्हे ने लौटाई ₹51 लाख कैश से सजी शगुन की थाली, एक चांदी का सिक्का लेकर रचाई शादी
बुलंदशहर (यूपी) में गुरुवार को एक शादी समारोह में दूल्हे ने तिलक की रस्म के दौरान दुल्हन के घरवालों द्वारा दी जा रही ₹51 लाख कैश से सजी थाली लेने से इनकार कर दिया। वीडियो में दूल्हा नोटों के थाल को माथे से लगाकर वापस करते दिखा। बाद में दूल्हे ने रस्म के तहत चांदी का एक सिक्का स्वीकार किया।