हरियाणा में खुदकुशी करने वाले आईपीएस पूरन कुमार पर गंभीर आरोप लगाने के बाद खुदकुशी करने वाले एएसआई संदीप कुमार का आखिरी वीडियो सामने आया है। वीडियो में संदीप ने पूरन पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने, महिला पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर के नाम पर यौन शोषण करने और जातिवाद का आरोप लगाया। बकौल संदीप, पूरन के गनमैन सुशील वसूली करते थे।