भारत की 19 वर्षीय महिला ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख शतरंज विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। उन्होंने जॉर्जिया में हुए सेमीफाइनल में पूर्व विश्व चैंपियन चीन की टैन झोंगयी को हराया। वहीं, विश्व कप के फाइनल में पहुंचकर दिव्या ने कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए भी क्वॉलिफाई कर लिया है।