दिव्या देशमुख ने रचा इतिहास, शतरंज विश्व कप जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

इंटरनैशनल मास्टर दिव्या देशमुख ने शतरंज विश्व कप जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रच दिया है। 19 वर्षीय दिव्या देशमुख ने जॉर्जिया में हुए महिला शतरंज विश्व कप 2025 के फाइनल में हमवतन ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी को हराया। गौरतलब है, यह पहली बार था जब किसी भारतीय महिला ने शतरंज विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई हो।