दीवार पर टेप से चिपके केले वाली पेंटिंग हुई चोरी, ₹59 करोड़ से ज़्यादा है कीमत
फ्रांस के सेंटर पोम्पिडौ-मेट्ज़ संग्रहालय से इतालवी कलाकार मौरिजियो कैटेलन द्वारा बनाई गई 'कॉमेडियन' नामक पेंटिंग से 'केला' चोरी हो गया है। दरअसल, यह एक ऐसी पेंटिंग है जिसमें एक असली केले को दीवार पर टेप से चिपकाया गया है और इसकी कीमत $6.2 मिलियन (₹59.33 करोड़) है। इस पेंटिंग से पहले भी कई बार केला चोरी/गायब हो चुका है।