दिवाली के कुछ दिनों बाद दिल्ली की हवा में हुआ सुधार, 'बहुत खराब' से 'खराब' श्रेणी में पहुंचा AQI
दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) चार दिनों तक ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहने के बाद शुक्रवार को सुधरकर ‘खराब’ श्रेणी में आ गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिवाली के बाद शुक्रवार सुबह 6 बजे दिल्ली का एक्यूआई 293 दर्ज किया गया। आनंद विहार में एक्यूआई 403 और वज़ीरपुर में 337 दर्ज किया गया है।