दिवाली के दिन चंडीगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात, बहस के बाद बेटे ने मां का गला रेता
दिवाली के दिन चंडीगढ़ में किसी बात को लेकर तीखी बहस के बाद एक बेटे ने अपनी 55 वर्षीय मां की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी की पहचान रवि नेगी के रूप में हुई है और उसका परिवार मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल (उत्तराखंड) का रहने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी की पत्नी व बेटी अलग रहते हैं।