भारतीय शेयर बाज़ार में सोमवार को तेज़ी दिखी और सेंसेक्स खुलने के 5-7 मिनट में 704.37 अंक बढ़कर 84,656.56 पर पहुंच गया जबकि एनएसई निफ्टी 216.35 अंक बढ़कर 25,926.20 पर पहुंचा। वहीं, शेयर बाज़ार में इस तेज़ी के चलते निवेशकों को करीब 10 मिनट में लगभग ₹3.34 लाख करोड़ का फायदा हो गया है।