दिल्ली के शाहदरा में दिवाली में 12 वर्षीय छात्रा जाह्नवी की ओर फेंके गए पटाखे के चलते उसकी दाहिनी आंख की रोशनी चली गई। छात्रा के पिता ने आरोप लगाया कि पड़ोसी अमित ने मना करने के बावजूद उसकी ओर पटाखा फेंका। बच्ची को पहले जीटीबी अस्पताल और फिर एम्स ले जाया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार है।