दिवाली के बाद इस्तेमाल किए गए दीयों के छोटे-छोटे टुकड़े कर उन्हें गमले में डाले या गमले के अंदर बने छेद पर दीया उल्टा करके रखें इससे एयर स्पेस बना रहेगा, मिट्टी नहीं जमेगी और पौधा अच्छे से ग्रो करेगा। वहीं, फूलों से फर्टिलाइज़र बनाने के लिए उन्हें पानी में डालकर थोड़ा गुड़ मिलाएं और 3-4 दिनों तक रख दें।