दिवाली की सुबह उत्तर भारत के राज्यों में क्यों है बांस का सूप पीटने की परंपरा?
ज्योतिषाचार्य राकेश चतुर्वेदी के मुताबिक, उत्तर भारत के कई राज्यों में दिवाली की सुबह घर में बांस के बने सूप पीटने की परंपरा है। मान्यता है कि सूप पीटने से घर की दरिद्रता दूर होती है और समृद्धि व वैभव को आमंत्रित किया जाता है। इस दौरान महिलाएं 'दुख-दरिद्रता बाहर जाए-अन्न-धन लक्ष्मी घर में आएं' का उच्चारण करती हैं।