एक रेडिट यूज़र ने बताया है कि दिवाली की सफाई के दौरान उनकी मां को DTH सेट-टॉप बॉक्स से ₹2 लाख के ₹2000 के नोट मिले। प्रतिक्रिया देते हुए एक यूज़र ने कहा, "बस इतना पैसा दे दे भगवान...₹2 लाख रख के भूल जाऊं।" एक अन्य ने कहा, "कुछ नोट मुझे भेज दो...10 साल बाद बच्चों को दिखाऊंगा।"