वित्त मंत्रालय ने केंद्र सरकार से संबद्ध सभी मंत्रालयों, विभागों और संस्थानों को फिज़ूलखर्ची से बचने के लिए आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया कि वे दिवाली और अन्य आगामी त्योहारों पर गिफ्ट देने की परंपरा को तुरंत बंद करें। बकौल आदेश, राजकोषीय अनुशासन बनाए रखने और अनावश्यक खर्च से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है।