दशहरा-दिवाली के त्योहारों के बीच किन शहरों के लिए सबसे महंगे हुए फ्लाइट टिकट?

दशहरा-दिवाली के बीच घरेलू फ्लाइट टिकट 68% तक महंगे हो गए हैं। मुंबई-जामनगर, दिल्ली-नवी मुंबई, अहमदाबाद-कोलकाता और हैदराबाद-जयपुर जैसे रूट्स पर किराया बढ़ा है। OAG के मुताबिक, अक्टूबर-दिसंबर के दौरान घरेलू उड़ानों की संख्या सालाना आधार पर 5% कम है, जबकि सीट क्षमता में सिर्फ 1.2% की कमी आई है। जेट फ्यूल महंगा होना भी किराया बढ़ने की वजह है।

Load More