दिवाली-छठ पर यूपी में सभी अधिकारियों व पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली, छठ और देव दीपावली के मद्देनज़र प्रदेश में शासन से लेकर थानों तक के अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द करने का फैसला किया है। उन्होंने बाज़ारों में 24×7 पुलिस निगरानी, खुले स्थानों पर पटाखा बिक्री पर रोक, निर्बाध बिजली-पानी आपूर्ति और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए हैं।

Load More