दिवाली-छठ पर रेलवे का बड़ा ऐलान, 50 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी; यूपी-बिहार जाना आसान
दिवाली और छठ पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए लखनऊ रेल मंडल 50 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। ये ट्रेनें कुल 1,682 फेरे लगाएंगी। इनमें 15 जोड़ी ट्रेनें लखनऊ मंडल से चलेंगी या यहां यात्रा समाप्त करेंगी, जबकि 35 जोड़ी ट्रेनें होकर गुजरेंगी। उत्तर रेलवे ने भी दिल्ली, यूपी और बिहार के लिए अतिरिक्त ट्रेनें घोषित की हैं।