ऑल इंडिया ट्रेडर्स कॉन्फेडरेशन (सीएआईटी) के मुताबिक, दिवाली पर इस साल देशभर में ₹6 लाख करोड़ से अधिक की बिक्री हुई है जिसमें ₹5.40 लाख करोड़ का सामान जबकि ₹65,000 करोड़ की सर्विसेज़ शामिल हैं। यह अब तक का देश के व्यापार इतिहास का सबसे बड़ा त्योहारी कारोबार है। इस बार कारोबार, वर्ष 2024 के मुकाबले 25% अधिक है।