फतेहाबाद (उत्तर प्रदेश) में दिवाली पर कम बोनस मिलने से नाराज़ टोल टैक्स कर्मचारियों ने टोल गेट खोल दिए जिससे धनतेरस पर 5 हज़ार से ज़्यादा गाड़ियां बिना टोल चुकाए निकल गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे कंपनी को करीब ₹30 लाख का नुकसान हुआ है। कर्मचारियों के अनुसार, इस बार उन्हें ₹1100 जबकि पिछले साल ₹5000 बोनस मिला था।