दिवाली पर खाना चाहते हैं हेल्दी स्वीट्स और स्नैक्स? ये हैं बेस्ट ऑप्शन

मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर आलोक चोपड़ा ने दिवाली के लिए हेल्दी स्वीट और स्नैक ऑप्शन बताए हैं। उन्होंने बाज़ार वाले बूंदी लड्डू के बजाय A2 घी व गुड़ से घर पर बने बेसन के लड्डू खाने का सुझाव दिया। उन्होंने खजूर की प्यूरी संग पिस्ता और रोज़ कोकोनट बाइट्स व डीप-फ्राइड नमकीन के बजाय भुने हुए मेवे खाने को कहा है।