दिवाली पर खुशबू वाली कैंडल्स से बढ़ सकता है कैंसर का खतरा, AIIMS की डॉक्टर ने दी चेतावनी
एम्स दिल्ली की डॉक्टर प्रियंका सहरावत ने बताया है कि दिवाली पर खुशबू वाली मोमबत्ती यानी सेंटेड कैंडल्स से कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने बताया कि सेंटेड कैंडल्स में कुछ हार्मफुल कंपाउंड्स होते हैं जैसे कि पैराफिन वैक्स, बेंज़ीन और टोलुइन। रिसर्च में यह देखने को मिला है कि इससे ब्लैडर कैंसर का रिस्क बढ़ सकता है।