दिवाली पर सोमवार को शेयर बाज़ार में शानदार तेजी देखी गई। कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। कारोबार के अंत तक सेंसेक्स 411 अंक की तेजी के साथ 84,363 पर जबकि निफ्टी 133 अंक की बढ़त के साथ 25,843 पर बंद हुआ। सेंसेक्स-30 में सूचीबद्ध 19 कंपनियां हरे निशान पर बंद हुईं।