दिवाली पर दिल्ली-NCR वाले ग्रीन पटाखे तो जला सकेंगे लेकिन ये होंगी शर्तें

सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली पर दिल्ली-NCR में पटाखों पर बैन की शर्तों में ढील देते हुए 18-21 अक्टूबर तक ग्रीन पटाखे जलाने की इजाज़त दी है। आदेश के मुताबिक, पटाखे सुबह 6 बजे से 7 बजे के बीच और रात 8 बजे से 10 बजे तक ही जलाए जा सकेंगे। बकौल कोर्ट, ऐसे मामलों में ‘संतुलित दृष्टिकोण’ अपनाना ज़रूरी है।