दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिवाली की पूर्व संध्या (19 अक्टूबर) पर पिंक, मैजेंटा और ग्रे लाइनों पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह 6 बजे से शुरू होंगी जो आमतौर पर रविवार को 7 बजे शुरू होती हैं। वहीं, दिवाली पर एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से आखिरी मेट्रो ट्रेन सेवा रात 10 बजे तक रहेगी।