दिवाली पर नवी मुंबई में बिल्डिंग में लगी भीषण आग, दंपति व उनकी बच्ची समेत 4 की हुई मौत
दिवाली पर सोमवार आधी रात को नवी मुंबई में एक हाईराइज़ बिल्डिंग में अचानक आग लग गई जिसमें दंपति व उनकी 6 वर्षीय बेटी और एक बुज़ुर्ग महिला की मौत हो गई। बिल्डिंग की 10वीं, 11वीं और 12वीं मंज़िल में आग लगी थी और अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाने के बाद शवों को कब्ज़े में ले लिया।