दिवाली पर भारत ने रचा इतिहास, देश को मिला 100वां चेस ग्रैंडमास्टर
दिवाली पर भारत को 100वां चेस ग्रैंडमास्टर मिला। मध्य प्रदेश के अनुज श्रीवात्री ने फिलीपींस में 7वीं ASEAN प्लस इंडिविज़ुअल ओपन चेस चैंपियनशिप जीतकर यह खिताब हासिल किया। वह एमपी के पहले ग्रैंडमास्टर भी बने। शुरुआती बाज़ी हारने के बाद उन्होंने शानदार वापसी करते हुए अगले 8 राउंड में 7 अंक जुटाए और रविवार को टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया।