फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टर पंकज शर्मा ने दिवाली समेत आगामी त्याहारों के मद्देनज़र गिल्ट-फ्री खानपान के लिए टिप्स दिए हैं। उन्होंने कहा, "मिठाई-पकवान का थोड़ा-थोड़ा सेवन करें...ओवरईटिंग से बचें। खानपान का चुनाव सही से करें...रिफाइंड शुगर की जगह गुड़ खाएं...हाइड्रोजेनेटेड ऑयल्स की जगह हल्का घी लें। नट्स, सीड्स और ड्राई फ्रूट्स खाएं। ऐक्टिव रहें और हाइड्रेटेड रहें।"