मिठाई से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, पिछली दिवाली से कितनी बदली महंगाई की तस्वीर, देखें आंकड़े
इस दिवाली मिठाई, ड्राई फ्रूट्स और इलेक्ट्रॉनिक्स सभी महंगे हो गए हैं। अमूल, नंदिनी और आविन ने घी/मक्खन समेत कई डेयरी उत्पादों के दाम बढ़ाए हैं। वहीं, पिछले साल के मुकाबले पिस्ता 60-70% और बादाम 20-40% तक महंगे हुए हैं। AC/TV और फ्रिज जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स में 23% तक बढ़ोतरी दर्ज की गई। खुदरा खाद्य महंगाई सितंबर में 7.74% पहुंच गई।