दिवाली पर राजस्थान रोडवेज़ कर्मियों के लिए बोनस की हुई घोषणा, महंगाई भत्ता भी बढ़ाया गया
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (आरएसआरटीसी) ने अपने कर्मचारियों को दिवाली पर तोहफा देते हुए बोनस की घोषणा की है। इसके अलावा कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 50% से बढ़ाकर 53% कर दिया गया है। रोडवेज़ एमडी पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि जिन कर्मचारियों को प्रतिमाह ₹21,000 तक वेतन मिलता है उन्हें अधिकतम ₹7,000 बोनस मिलेगा।