दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की पुरानी मूर्तियों का क्या करें? भूलकर भी न करें यह गलती
मान्यताओं के अनुसार, दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की नई मूर्ति पूजने के बाद मिट्टी से बनी पुरानी मूर्ति को विसर्जित कर देना चाहिए। सोना, चांदी, पीतल की मूर्तियां गंगाजल से शुद्ध कर दोबारा पूजें। पुरानी मूर्तियों को फेंकना या अपवित्र स्थान पर रखना अनुचित माना जाता है। मूर्तियों को सूर्यास्त से पहले नदी, तालाब या साफ बहते जल में विसर्जित करें।