inshorts

दिवाली से एक दिन पहले दिल्ली-NCR की आबोहवा हुई ज़हरीली, GRAP-2 की पाबंदियां हुईं लागू

दिवाली से एक दिन पहले प्रदूषण का स्तर बढ़ने के कारण रविवार को दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पॉन्स ऐक्शन प्लान (जीआरएपी) 2 लागू हो गया। दिल्ली में रविवार को एक्यूआई 302 दर्ज हुआ जो 'बहुत खराब' वायु गुणवत्ता श्रेणी में आता है। इसके तहत डीज़ल जेनरेटर चलाने (आपातकालीन स्थिति को छोड़कर) व कोयला और लकड़ी के उपयोग पर पाबंदी रहेगी।